{"_id":"4a821f0c614926ccdb6309535f565cc2","slug":"had-become-a-cause-of-accidents-broken-pulian-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पुलियां बन रहीं हादसों का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पुलियां बन रहीं हादसों का सबब
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
कई स्थानों पर टूटी पुलियां हादसों का सबब बने लगी हैं। लोगों की शिकायत के बाद भी पालिका ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
बजरिया गौशाला तिराहे के पास बनी पुलिया पिछले काफी दिनों से टूटी पड़ी है।
पुलिया टूटी होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार रात के अंधेरे में वहां से निकलने के दौरान कई लोग गिरकर चुटहिल तक हो चुके हैं। मोहल्ला जेरकिला में भी कई दिनों से टूटी पड़ी पुलिया लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। मोहल्ले के लोगों ने कई बार पुलिया दुरुस्त कराने के लिए सभासद से भी कहा, पर कोई ध्यान नहीं दिया।
मोहल्ले के लोगों ने पालिका के अफसरों से भी शिकायत की, पर पुलिया ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई। रामू गुप्ता, सीताराम, रामरतन, गयाप्रसाद, हिमांशु आदि ने कहा कि अगर समस्या को शीघ्र हल न किया गया तो वह लोग प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।