{"_id":"5fc53d1c8ebc3e9be418e1d4","slug":"haadason-ka-sabab-banee-angrejon-ke-samay-kee-banee-puliya-kannauj-news-knp597271211","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों का सबब बनी अंग्रेजों के समय की बनी पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों का सबब बनी अंग्रेजों के समय की बनी पुलिया
विज्ञापन
पुलिया की टूटी रेलिंग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते कस्बे के लोग।
- फोटो : CHIBRAMAU
सिकंदरपुर(कन्नौज)। छिबरामऊ से कानपुर मार्ग पर कस्बे से पहले अंग्रेजी शासनकाल में बनी पुलिया हादसों का सबब बन गई है। तेज रफ्तार वाहन पुलिया से नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। हादसे में कई राहगीर जान गंवा चुके हैं। पिछले साल लोक निर्माण विभाग ने लोहे की रेलिंग लगवाई थी। यह क्षतिग्रस्त हो गई है।
जीटी रोड पर बनी पुलिया के दोनों ओर की दीवारें टूट चुकी हैं। पुलिया के नीचे लगभग दस फीट गहराई है। पुलिया पर तीव्र मोड़ है। इससे वाहन अनियंत्रित होकर नीचे गिर जाते हैं। कस्बे के कल्लू वर्मा ने बताया कि पुलिया की जर्जर हालत के बारे में शासन व प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। अभी तक न तो बाउंड्रीवाल बनवाई गई और न ही पुलिया से पहले स्पीड ब्रेकर बने। इलाकाई सुनील कुमार ने बताया कि यहां से जिले के आला अफसर और नेता निकलते हैं। समस्या को सभी नजर अंदाज कर देते हैं। सर्दियों के मौसम में कोहरा पड़ते ही यहां हादसे शुरू हो जाते हैं। पुलिया की मरम्मत न करवाई गई तो किसी भी दिन गंभीर हादसा हो सकता है। इलाकाई विपिन कुमार ने बताया कि अब लोगों ने इसे हादसों वाली पुलिया का नाम दे दिया है। सुनील कुमार व सोनू का कहना है कि पिछले वर्ष लोक निर्माण विभाग ने लोहे की रेलिंग लगाई थी। यह कुछ ही समय बाद टूट गई। जल्द प्रशासन ने मरम्मत न कराई तो वह लोग शासन व प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे।
पीडब्ल्यूडी को भेजी जाएगी रिपोर्ट
एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जीटी रोड पर हादसों का सबब बनी इस पुलिया की रेलिंग की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। शीघ्र ही पुलिया की मरम्मत करवाकर स्पीड ब्रेकरों का निर्माण करवाया जाएगा।