फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Great personalities are a source of inspiration for all of us.

Kannauj News: महान विभूतियां हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत

Sun, 19 Apr 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Great personalities are a source of inspiration for all of us.
कन्नौज। ऐतिहासिक महान विभूतियां हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर हम स्वयं आगे बढ़ सकते हैं और राष्ट्र का गौरव बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। यह विचार नगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को सदर विधायक व समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महापुरुषों ने अनेक कष्ट, अपमान और तिरस्कार की परवाह न करते हुए जन कल्याण के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इसीलिए हम आज भी उन्हें श्रद्धा व सम्मान के साथ याद करते हैं। हमें उनके बताए मार्ग का अनुसरण कर अपना जीवन धन्य बनाना चाहिए। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहेब के जीवन चरित पर विचार व्यक्त किए। वहीं, अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विधि विधान से पूजा अर्चना कर उनके चित्र पर चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही महर्षि वाल्मीकि को भी याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन महान विभूतियों ने हमें कर्तव्य, समानता और आत्मसम्मान का जो मार्ग दिखाया है, भारत आज उसी राह पर चल रहा है। इस अवसर पर आयोजक संजू कटियार, सुलेखा वाल्मीकि, सोनपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीतांबरा माई मंदिर में आरती

कन्नौज। नगर के सिद्ध पीठ नगर कोटि पीतांबरा माई मंदिर परिसर में बने भगवान परशुराम मंदिर में विशेष पूजन, अर्चन, पुष्पांजलि, माल्यार्पण एवं आरती की गई। बाद में प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी विपिन दीक्षित ने भगवान परशुराम की आरती उतारी। परशुराम सेना प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव विष्णु कुमार शुक्ला बिब्बी ने मुख्य अतिथि को भगवान परशुराम का चित्र भेट किया। प्रकाश शर्मा ने पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर दीपक अवस्थी, आशू दुबे, राजू शुक्ला, संजय दीक्षित, अमित मिश्रा, नगर कोटि मां पीतांबरा माई मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक शुक्ला, सर्वेश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed