{"_id":"7b6b83ec8638282765cc3bbac3537f94","slug":"grand-swamped-in-juluse-mohammadi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा सैलाब
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो
विज्ञापन
अलैहे वसल्लम के जन्मदिवस बारावफात के मौके पर गुरुवार की दोपहर कड़ी
सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकले जुलूस मोहम्मदी में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
जुलूसे मोहम्मदी दारुल उलूम गौसिया रजानगर मोहल्ला सैयदबाड़ा से शुरुआत हुई, जो मोहल्ला बिरतिया, लाहौरी टोला, ऊंचा, जेरकिला, अस्पताल रोड और बाजार के मुख्य मार्ग से होकर पश्चिमी बाईपास स्थित दरगाह तक जाकर वापस लौटा। बैंड की धुन पर बच्चे और नौजवान नाते पाक पढ़ रहे थे।
नगर में कई जगह स्वागत किया गया। जुलूसे मोहम्मदी का मोहल्ला दीक्षितान के सामने छिबरामऊ महोत्सव आयोजन समिति की ओर से और पीपल चौराहा पर व्यापार मंडल की ओर से भी जोरदार स्वागत किया गया। उधर, सौरिख के मदरसा हयातुल उलूम से जुलूसे मोहम्मदी की शुरुआत हुई।
जुलूस कबीरपुर, राजापुर, सरदापुर, नगरिया महादेव, इस्लामनगर, आजाद नगर, कायमपुर और सौरिख के मोहल्लों से भ्रमण करता हुआ सदर बाजार, आजादनगर, शेखाना, सुभाषनगर से सलातोसलाम पर खत्म हो गया। उधर, पट्टी सकरावा में जुलूसे मोहम्मदी सैयदनगर से काजीनियाज साहब इमाम की सदारत में निकाला गया, वहीं विशुनगढ़ कस्बे में हाफिज तलकीन रजा साहब की सदारत में मस्जिद से जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया।
उधर, जुलूस के दौरान एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ वीपी सिंह सोलंकी, कोतवाल आरपी पांडेय के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान जुलूस के साथ-साथ चल रहे थे। इसके अलावा कई जगह पुलिस की पिकेट ड्यूटी भी लगाई गई थी। साथ ही ट्राफिक व्यवस्था सुचारु बनाए रखने को पहले से ही रूट डायवर्जन बना लिया गया था। उसी के अनुसार छोटे वाहनों को गलियों से आने-जाने दिया गया।