{"_id":"611e9ef68ebc3e79b0145291","slug":"government-will-give-subsidy-for-industry-industries-will-be-able-to-invest-from-25-lakh-to-1-5-crore-kannauj-news-knp6470983153","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग के लिए सरकार देगी सब्सिडी, 25 लाख से 1.5 करोड़ तक के लगा सकेंगे उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग के लिए सरकार देगी सब्सिडी, 25 लाख से 1.5 करोड़ तक के लगा सकेंगे उद्योग
विज्ञापन
कन्नौज। एक जनपद, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत इत्र, अगरबत्ती और धूपबत्ती उत्पाद के लिए राज्य सरकार वित्तीय सहायता देगी। इसके लिए उद्योग विभाग ने आवेदन मांगे हैं।
उद्योग विभाग के उपायुक्त धनंजय सिंह ने गुरुवार को बताया कि ओडीओपी योजना के अंतर्गत इत्र, अगरबत्ती और धूपबत्ती उत्पाद के लिए 25 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। परियोजना लागत का 25 प्रतिशत या अधिकतम 6.25 लाख रुपये सब्सिडी दी जाएगी। 25 लाख रुपये से अधिक और 50 लाख रुपये की परियोजनाओं पर 6.25 लाख रुपये या 20 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि 50 लाख रुपये से अधिक और 1.5 करोड़ रुपये तक परियोजना लागत के 10 लाख रुपये या 10 प्रतिशत सब्सिडी के रूप में दिए जाएंगे। दो साल तक उद्योग के सही तरीके से संचालन के बाद सब्सिडी अनुदान के रूप में समायोजित की जाएगी।
विज्ञापन
तारकशी ट्रेड के लिए आवेदन 26 तक
उद्योग विभाग तारकशी ट्रेड में प्रशिक्षण देगा। यह छह माह का होेगा। उद्योग विभाग के उपायुक्त धनंजय सिंह ने बताया कि तारकशी ट्रेड के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को पढ़ने-लिखने का ज्ञान होना जरूरी है। उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष है। आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम तिथि 26 अगस्त है।