फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   govanshon ko lekar ja rahe raajasthaan ke logon ko pakada

गोवंशों को लेकर जा रहे राजस्थान के लोगों को पकड़ा

Wed, 11 Dec 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
govanshon ko lekar ja rahe raajasthaan ke logon ko pakada
इन्हीं मवेशियों को ले जा रहे थे राजस्थान के लोग। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। करीब 200 गोवंशों को लेकर जा रहे राजस्थान के दो लोगों को जिला अस्पताल के पास बहादुरपुर में विहिप के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने रोक लिया। आशंका होने पर डीएम रवींद्र कुमार को जानकारी दी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर शैलेष कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ के बाद सब ठीक मिलने पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के गोशाला संपर्क प्रांत प्रमुख भगवानदास शास्त्री, बाबूराम राजपूत, जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह, प्रवीण, पद्म तोमर और बाबूराम प्रजापति ने करीब 200 गोवंशों को लेकर जा रहे राजस्थान के लोगों को बहादुरपुर के पास रोक लिया। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पूछने पर पकड़े गए दोनों लोगों ने बताया कि वह मवेशियों को लेकर निकलते हैं। इन्हें कई जिलों में टहलाते हुए वापस राजस्थान के अजमरे ले जाते हैं। शक होने पर विहिप के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी रवींद्र कुमार को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम सदर शैलेष कुमार को फोर्स के साथ मौके पर भेज दिया। एसडीएम को पकड़े गए दोनों लोगों ने अजमेर पुलिस की ओर से जारी पत्र दिखाया। इसमें इनके भ्रमण के बारे में जिक्र था। करीब आधे घंटे की पूछताछ के बाद एसडीएम ने इन्हें क्लीन चिट दे दी। इससे यह चले गए। राजस्थान के दोनों लोगों ने रात होने के कारण क्षेत्र में ही रुकने और सुबह जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विहिप के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया गया कि यह लोग राजस्थान से आकर जिले के गोवंश अपने साथ ले जाते हैं। इन्हें स्लाटर हाउस के हवाले कर देते हैं। यह बड़ा गिरोह है, जो पूरी योजना के साथ काम कर रहा है। अधिकारियों ने जांच के नाम पर सिर्फ खानापूरी की है। यह भी जानने की कोशिश नहीं की कि आखिर यह लोग इतने मवेशी लेकर दूसरे प्रांत में क्यों भटक रहे हैं। पुलिस का जो पत्र इन्होंने दिखाया उसे क्रास चेक भी नहीं किया गया। विहिप पदाधिकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed