फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Got 26th position in making Ayushman card

Kannauj News: आयुष्मान कार्ड बनाने में 26वां स्थान मिला

Sun, 29 Oct 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 29 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Got 26th position in making Ayushman card
कन्नौज। भारत सरकार और सीएम की जन आरोग्य योजना आयुष्मान को लेकर स्वास्थ्य विभाग काफी गंभीर है। गोल्डन कार्ड बनाने की गति को तेज करते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों को कैंप लगाकर कार्ड बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्ड बनाने में कन्नौज सूबे में 26वें स्थान पर है।
विज्ञापन


असहायों को पांच लाख रुपये तक की नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान शुरू की थी। इसमें जिले में 1,44, 891 परिवारों के 6,43, 298 लाभार्थी चयनित किए गए थे, जिसमें तकरीबन 3,79, 753 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। कार्ड बनाने में कन्नौज सूबे में 26वें स्थान पर है। लाभार्थियों के कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अन्य विभागों को लगाया गया है, जिससे अधिक से अधिक लाभार्थियों के कार्ड बनाए जा सके।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्रों पर भी बन रहे कार्ड : जिले की सभी सीएचसी-पीएचसी पर आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसके लिए उन्हें आईडी भी उपलब्ध कराई गई है। कर्मचारी गांव-गांव जाकर कार्ड बना रहे हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराने आए मरीजों के भी कार्ड बनाए जा रहे हैं। वहीं राशन दुकानदारों को भी लाभार्थियों का पंजीकरण कराने को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



16673 लाभार्थियों को मिला लाभ : तीन लाख 79 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों के बनाए जा चुके हैं, जिसके सापेक्ष 16,673 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड से जिले में उपचार किया जा चुका है। जिले में 20 अस्पतालों में मरीजों को इलाज मिल रहा है।

डेंगू मरीजों का भी हो रहा इलाज :
जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गंभीर बीमारियों के साथ ही डेंगू मरीजों का भी आयुष्मान कार्ड से इलाज किया जा रहा है। साथ ही अन्य बीमारियों के भी कार्ड से इलाज हो रहा है।


स्वास्थ्य विभाग कर रहा हर संभव प्रयास
अधिक से अधिक लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार हर संभव प्रयास कर रहा है। जल्द ही और कार्ड बनाए जाएंगे, जिससे रैंकिंग में सुधार हो सके।
डाॅ. विनोद कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article