फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   golee lagane se sevaanivrtt sangrah ameen ke bete kee maut

गोली लगने से सेवानिवृत्त संग्रह अमीन के बेटे की मौत

Fri, 13 Mar 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
golee lagane se sevaanivrtt sangrah ameen ke bete kee maut
ग्रामीणों से जानकारी लेते सीओ शिव कुमार थापा व कोतवाल शैलेंद्र मिश्रा। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। घर से बरसीम लेने गए रिटायर्ड संग्रह अमीन के बेटे की खेत पर गोली लगने से मौत हो गई। शव के पास तमंचा और कारतूस मिला है। एक कारतूस का खोखा तमंचे में फंसा था। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। सूचना पर एएसपी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम खोजीपुर के रिटायर्ड संग्रह अमीन चंद्रवीर उर्फ हाकिम सिंह का पुत्र अतुल उर्फ गौरव यादव (22) जानवरों के लिए बरसीम लेने खेतों की तरफ गया था। यहां गोली लगने से मौत हो गई। गांव के बादल पुत्र नोचू व नाजिस पुत्री मुजीब ने शव को देख ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर एएसपी विनोद कुमार सिंह, सीओ शिव कुमार थापा व प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक गौरव यादव के शव को सौ शय्या अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। मृतक गौरव के भाई अजय ने बताया कि भाई की हत्या की गई है। इस संबंध में सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मिला तमंचा, पुलिस मान रही आत्महत्या
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गौरव ने आत्महत्या की है। उसके शव के पास 315 बोर का तमंचा व एक कारतूस मिला है। एक कारतूस का खोखा तमंचे के अंदर फंसा था। ग्रामीणों के अनुसार गौरव सीधे व सरल स्वभाव का युवक था। उसका व उसके परिवार का गांव में किसी से कोई विवाद नहीं था। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। पिता चंद्रवीर उर्फ हाकिम सिंह सेवानिवृत्त संग्रह अमीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed