फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Going Kannauj arrested BJP

कन्नौज जा रहे भाजपाई गिरफ्तार

Thu, 26 Nov 2015 11:50 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 26 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Going Kannauj arrested BJP

सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय में आयोजित धरना

विज्ञापन
प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे भाजयुमो पदाधिकारियों को पुलिस ने तालग्राम रोड पर बहवलपुर चौकी के सामने रोक लिया। पदाधिकारियों ने विरोध करते हुए सड़क पर धरना देना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने सभी पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर उन्हें कोतवाली में बनाई गई अस्थाई हवालात में बंद कर दिया। बाद में देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया।

पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजयुमो के क्षेत्रीय महामंत्री विपिन द्विवेदी एडवोकेट साथियों के साथ कई वाहनों से कन्नौज में होने वाले धरना प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे थे। जिला प्रशासन द्वारा धरना प्रदर्शन की अनुमति न देने और सख्ती बरतने पर पदाधिकारियों ने कन्नौज जाने के लिए मुख्य रास्ते को छोड़ तालग्राम रोड होते हुए वहां पहुंचने का रास्ता अपनाया।

इसकी भनक कोतवाली पुलिस को लग गई। जब तक पदाधिकारियों का काफिला तालग्राम रोड पर पहुंचता उससे पहले ही पुलिस आकर डट गई। कुछ देर बाद जैसे ही भाजयुमो नेताओं की गाड़ियां वहां पहुंची पुलिस ने सड़क पर आकर उन्हें रोक लिया। इसको लेकर विपिन द्विवेदी की पुलिस अधिकारियों से काफी नोकझोंक हुई।

इस पर भाजयुमो पदाधिकारी सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए। तब पुलिस अधिकारियों ने सभी पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर उन्हें एक्शन मोबाइल वैन से कोतवाली भिजवा दिया। गिरफ्तार भाजयुमो पदाधिकारियों को मैस के लिए बने कक्ष को अस्थाई हवालात बनाकर उसमें बंद कर दिया गया।

पदाधिकारियों ने वहां प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल ने बताया कि जिले में धारा 144 लगी हुई है। बिना अनुमति के कई वाहनों से भाजयुमो नेता कन्नौज जा रहे थे। उन्हें गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया।

गिरफ्तार होने वालों में विपिन द्विवेदी एडवोकेट, मंडल उपाध्यक्ष गणेश दुबे व मधु दुबे, नगर मंत्री अन्नू दुबे, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष आमोद दुबे, नगर मंत्री सल्लू तिवारी, नगर उपाध्यक्ष पेकू तिवारी, शुभम पांडेय, सौरभ पांडेय, सुनील, सुदीप, भाजयुमो जिला मंत्री टिंकू दीक्षित आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed