फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   girls who went to worship missing

पूजा करने गईं किशोरियां लापता

Mon, 26 Jul 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
girls who went to worship missing
तालग्राम(कन्नौज)। थाना इलाके के गढ़िया शकरहनी गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए गईं दो किशोरियां लापता हो गईं। इससे सनसनी फैल गई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सीओ सदर ने गांव पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन

गढ़िया शकरहनी निवासी नीरज सिंह ने बताया कि चाचा राजकरन की बेटी शिल्पी(13) और स्व. राघवेंद्र की बेटी दिशा उर्फ शिवा(13) सोमवार सुबह दस बजे के करीब घर से तीन सौ मीटर दूरी पर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करने गई थीं। इसके बाद घर नहीं लौटीं। तलाश के बाद भी पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरियों को तलाश करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। सीओ शिव प्रताप सिंह और थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल ने गांव पहुंच कर जांच की। इस मामले में एसपी प्रशांत वर्मा ने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं दिशा उर्फ शिवा के पिता राघवेंद्र की 2016 में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इसमें छह आरोपियों को आजीवन सजा हुई थी। वहीं पुलिस का कहना है कि लापता किशोरियों के मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। जल्द तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed