फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Girl student unconscious due to beating in school, Child Line team reached

Kannauj News: स्कूल में पिटाई से छात्रा बेहोश, पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम

Mon, 12 Aug 2024 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Girl student unconscious due to beating in school, Child Line team reached
कन्नौज। मिड-डे मील के चावल में घुन निकलने की शिकायत करना एक छात्रा को महंगा पड़ गया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने छात्रा को इतना पीटा की उसके पेट में दर्द होने लगा और वह करीब आधा घंटा तक बेहोश रही। छात्रा ने 1098 चाइल्ड लाइन पर शिकायत की। शिकायत का संज्ञान लेकर टीम मौके पर पहुंची और बच्चों के बयान दर्ज किए। मामला आठ अगस्त का है, अब यह सामने आया है। प्रोबेशन विभाग के पास जांच रिपोर्ट पहुंच गई है। हालांकि बीएसए इस पूरे प्रकरण से बेखबर हैं।
विज्ञापन


मामला छिबरामऊ ब्लाॅक के कंपोजिट विद्यालय बहबलपुर से जुड़ा है। यहां कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्रा सौम्या पुत्री अशोक बाथम ने चाइल्ड लाइन 1098 पर शिकायत की थी। आठ अगस्त को मिड-डे मील में घटिया खाना बनाने का आरोप लगाया। चावल में घुन निकला तो विद्यालय की शिक्षिकाओं से शिकायत की, जिस पर वहां तैनात अध्यापकों ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से पेट में दर्द होने लगा। करीब 30 मिनट तक वह बेहोश रही।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम के निर्देश पर चाइल्ड लाइन की टीम विद्यालय पहुंची तो छात्र-छात्राओं ने अपना दर्द बयान किया। बच्चों का कहना था कि विद्यालय में तैनात अध्यापिकाएं उन्हें बहुत मारती हैं। लोहे की स्केल से पिटाई की जाती है। बच्चों से पंखा करवाया जाता है। विरोध करने पर कक्षा सात के छात्र कृष्णा को बहुत मारा और करीब एक घंटे तक मुर्गा बनाया। इसी तरह कई अन्य बच्चों ने भी शिक्षिकाओं की शिकायत की। चाइल्ड लाइन की टीम ने अपनी रिपोर्ट बनाकर जिला प्रोबेशन अधिकारी के पास भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट



स्कूल में नहीं होती पढ़ाई, फोन चलाती रहतीं शिक्षिकाएं

छात्रा सौम्या की मां गीता देवी ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई बिल्कुल नहीं होती है और शिक्षिकाएं फोन चलाने में व्यस्त रहती हैं। बच्चों से पंखा डुलवातीं हैं और मेहंदी लगवातीं हैं। जब कोई अधिकारी स्कूल का निरीक्षण करने आता है तो कक्षाओं में घुस जाती हैं। इसकी शिकायत चाइल्ड लाइन पर की थी। चाइल्ड लाइन की टीम जाने के बाद शिक्षिकाओं ने उनसे सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए।



---------------



नोट: दोनों बयान को जगह दे दें।

--------



वर्जन: एक

छात्रा की पिटाई से जुड़ा मामला संज्ञान में आया है। शिकायत मिलने पर शनिवार को चाइल्ड लाइन की टीम ने मौके पर जाकर जांच की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




इरा आर्या, जिला प्रोबेशन अधिकारी

वर्जन: दो

कंपोजिट विद्यालय बहबलपुर में छात्रा की पिटाई का प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं आया है और न ही जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कोई जानकारी दी है। सोमवार को बीईओ छिबरामऊ को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी और कार्रवाई होगी।



- संदीप कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed