फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Girl's head injury became the reason for death

बच्ची के सिर में चोट बनी मौत की वजह

Sun, 10 Nov 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Girl's head injury became the reason for death
मासूम के शव पर रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : CHIBRAMAU
कन्नौज। 48 घंटे से लापता बच्ची के शव मिलने के मामले में मौत की वजह सिर में आई चोट है। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस अब हादसे और हत्या के पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस को बच्ची के चेहरे पर एक नीले रंग की साड़ी का टुकड़ा भी लिपटा मिला है, जो एक करीबी महिला की साड़ी का निकला है।
विज्ञापन

सौरिख क्षेत्र के ग्राम रौसेन निवासी सर्वेश कुमार की पुत्री सुभद्रा (5) सात नवंबर की दोपहर एक बजे से लापता था। खेत से घर लौटे पिता और अन्य परिजनों को इसकी जानकारी भी हो गई लेकिन इसके बाद भी किसी ने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी और खुद ही बच्ची की तलाश करते रहे। रात भर बच्ची न मिलने के बाद भी पुलिस को जानकारी नहीं दी गई। अगले दिन शुक्रवार को भी पूरे दिन बच्ची गुम रही लेकिन नादेमऊ चौकी पुलिस को भी इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब आठ बजे पिता सर्वेश ने सौरिख थाने जाकर बेटी सुभद्रा के लापता होने की जानकारी दी। इसके बाद एसओ राजकुमार के निर्देश पर पुलिस टीम गांव पहुंची और करीब दो घंटे तक आसपास के क्षेत्र में बच्ची की तलाश करती रही। एसओ राजकुमार ने बताया कि बच्ची के लापता होने के बाद भी परिजन तहरीर देने को राजी नहीं थे। पुलिस टीम को घर भेजकर पिता को थाने बुलाकर तहरीर ली गई और रात में ही बच्ची के अपहरण का मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बतौर एसओ परिजनों ने किसी से दुश्मनी न होने की बात कही है। बच्ची का शव घर से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर एक सूखे नाले की झाड़ियों में मिला है। बच्ची के चेहरे पर एक नीली साड़ी का टुकड़ा लिपटा मिला है। जांच में सामने आया है कि यह साड़ी एक करीबी महिला की है। उसका शेष भाग भी बरामद किया गया है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत सिर पर चोट की वजह से होने की सामने आई है। परिजनों से अलग-अलग हुई बात में भी एकरूपता नहीं दिख रही है। ऐसे में मामला उलझा हुआ है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed