{"_id":"63921a3f626e6a27f45afb6a","slug":"girl-raped-on-the-pretext-of-marriage-got-abortion-kannauj-news-knp7324541123","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, कराया गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, कराया गर्भपात
विज्ञापन
कन्नौज। शादी का झांसा देकर युवक ने बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर परिवार के लोगों के साथ मिलकर गर्भपात करा दिया। शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने गांधी नगर गुुरसहायगंज कस्बा निवासी राज, उसके पिता मुकेश, मां बिट्टी देवी, भाई राहुल और आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि करीब एक साल पूर्व उसकी राज से मुलाकात हो गई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई, तो राज ने शादी करने की बात कही।
इससे 17 जुलाई 2022 को राज के कहने पर वह घर से दो लाख के गहने और सात लाख की नकदी लेकर गुरसहायगंज पहुंची। यहां से दोनों जलालपुर पनवारा आए और किराये के मकान में रहने लगे। इस दौरान राज ने बंधक बनाकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर आरोपियों ने जबरिया गर्भपात करा दिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।