{"_id":"68a0d3c49d1609a70400d829","slug":"girl-kidnapped-from-sarerah-car-kannauj-news-c-214-1-knj1006-135876-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: छात्रा का सरेराह कार से अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: छात्रा का सरेराह कार से अपहरण
विज्ञापन
सौरिख। घर से कोचिंग जा रही हाईस्कूल की छात्रा का कार सवार तीन चार युवकों ने अपहरण कर लिया। बाइक सवार दो युवकों ने तीन किलोमीटर पीछा कर कार को रुकवाकर छात्रा को मुक्त कराया।
युवकों ने छात्रा के परिजनों को सूचना दी, तब तक कार समेत युवक भाग निकले। छात्रा के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर युवकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लिया है।
नगर निवासी एक हाईस्कूल की छात्रा शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे घर से कोचिंग पढ़ने सकरावा रोड जा रही थी। इस दौरान थाना क्षेत्र के सरदापुर निवासी साहिल अली पुत्र ताहिर अली दो-तीन अज्ञात साथियों के साथ काले रंग की कार से आया और पैदल जा रही छात्रा को जबरदस्ती कार में खींच लिया।
विज्ञापन
छात्रा की चीख-पुकार सुनकर उधर से गुजर रहे दो बाइक सवारों ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। सौरिख-छिबरामऊ रोड पर पेट्रोल पंप के पास कार को बाइक लगाकर रोक लिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने साहिल अली समेत दो तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ नाबालिग के अपहरण व छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि कार और युवकों की तलाश के लिए दबिश दी जारी है।
भाजपा का झंडा लगी कार से हुआ था छात्रा का अपहरण
कार का पीछा करने वाले युवकों ने बताया कि जिस काले रंग की कार से छात्रा का अपहरण हुआ था, उसमें भाजपा झंडा लगा हुआ था और पीछे भाजपा कन्नौज लिखा था। वहीं, चर्चा है कार भाजपा नेता के एक रिश्तेदार की है। इस बात की जानकारी पर भाजपा नेताओं पत्र जारी कर कहा कि भाजपा का झंडा लगाकर अपहरण में इस्तेमाल होने वाली कार के मालिक का भाजपा से कोई लेना देना नहीं है। इस बारे में भाजपा मंडल अध्यक्ष से बात करने की कोशिश कई बार की लेकिन फोन स्विच ऑफ था।