फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Girl falls from bike, young man runs away after seeing police, hits teacher's bike

Kannauj News: बाइक से गिरी युवती, पुलिस देख भागे युवक ने शिक्षकों की बाइक में मारी टक्कर

Sat, 21 Oct 2023 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Girl falls from bike, young man runs away after seeing police, hits teacher's bike
छिबरामऊ। जीटी रोड पर बाइक सवार युवक युवती को लेकर जा रहा था। फर्रुखाबाद चौराहे पर बाइक से युवती गिर पड़ी। पुलिस को आता देख युवक बाइक लेकर भाग निकला। निगम मंडी से नौगाई जाने वाली सड़क पर बाइक सवार ने सामने से आ रहे दो शिक्षकों की बाइक में टक्कर मार दी। पीछा कर रही पुलिस ने तीनों घायलों को सौ शैया अस्पताल भिजवाया। यहां हालत गंभीर होने पर युवक को तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गुरसहायगंज के मोहल्ला गांधी नगर निवासी शाहरुख (25) पुत्र राशिद खांडेदेवर निवासी एक युवती को लेकर बाइक से छिबरामऊ आ रहा था। फर्रुखाबाद चौराहे पर युवती बाइक से सड़क पर गिर पड़ी। यहां पिकेट पर मौजूद पुलिस को देख युवक युवती को वहीं छोड़कर भाग निकला। मामला संदिग्ध मान पुलिस ने युवक को पीछा किया। युवक कृषि उत्पादन मंडी समिति के आगे जाने वाले नौगाई रोड पर मुड़ गया।
विज्ञापन

इसी समय चंद्रावती इंटर कॉलेज नौगाई के शिक्षक चंद्रहास शर्मा (30) निवासी इब्राहीमगंज व अभय दुबे निवासी हनुमान गढ़ी घर लौट रहे थे। भाग रहे युवक ने शिक्षकों की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां शाहरुख की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने तिर्वा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed