छिबरामऊ। मिघौली में 33/11 केवीए के विद्युत उपकेंद्र निर्माण, बिजली बिल माफ कराने समेत छह मांगों को लेकर सपाइयों ने शुक्रवार को अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया।
योगेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार सिंह को दिए गए ज्ञापन में सपाइयों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर हाईटेंशन लाइनें बदलवाई जाएं। ग्राम सबलपुर में करंट से मृत सीआरपीएफ जवान के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाई जाए। लॉकडाउन के समय के किसानों के नलकूप और शहरी व ग्रामीणों के आवासीय बिजली बिल माफ किए जाएं। फुंके ट्रांसफार्मरों को बदला जाए। विद्युत विभाग का निजीकरण न हो। मांगे न मानने पर सपाइयों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। गोल्डन यादव, मयंक यादव, सभासद रानू कुरैशी, रमन कुमार, सुरजीत सिंह, अतर सिंह राजपूत, रोहित यादव व अजय सिंह यादव मौजूद रहे।