फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   garbhavatee dushkarm peedita kishoree ke svaasthy kee hogee nigaraanee

गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के स्वास्थ्य की होगी निगरानी

Thu, 12 Nov 2020 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
garbhavatee dushkarm peedita kishoree ke svaasthy kee hogee nigaraanee
कन्नौज। दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के गर्भपात की संभावनाओं से इनकार के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पैनल से स्वास्थ्य की निगरानी का फैसला लिया है। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की स्थिति के कारण सप्ताह में एक बार महिला चिकित्सकों की टीम घर जाएगी। गांव की आशा कार्यकर्ता रोजाना एक बार स्वास्थ्य की जानकारी कर अधिकारियों को रिपोर्ट करेंगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव दाईपुर में रहने वाले आरोपी करन पुत्र मोतीलाल करीब एक साल से गांव की 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म कर रहा था। इससे वह गर्भवती हो गई। सात अक्तूबर 2020 को पीड़िता की मां ने करन सिंह, उसके भाई और पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय के पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने गर्भवती पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कर गर्भपात कराने पर राय जानने के लिए सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप को आदेश पत्र भेजा था। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु के निर्देश पर डॉ. अंकिता और डॉ. निधि गोयल के पैनल ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण किया था। इसमें वह आठ माह की गर्भवती निकली थी। इससे महिला चिकित्सकों ने गर्भपात की संभावनाओं से इनकार कर दिया। कम उम्र में गर्भवती होने से चिकित्सकों ने हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की स्थिति बताई थी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि पीड़िता के गांव की आशा कार्यकर्ता को रोजाना पीड़िता के स्वास्थ्य की रिपोर्टिंग करने को कहा गया है। इसके अलावा जल्द महिला चिकित्सकों का पैनल गठित किया जाएगा। इससे कि उसकी बेहतर देखभाल और उपचार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed