फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ganges and Kali river started scaring, 20 villages surrounded by floods

डराने लगी गंगा और काली नदी, बाढ़ से घिरे 20 गांव

Wed, 27 Oct 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ganges and Kali river started scaring, 20 villages surrounded by floods
अलियापुर गांव के खेत में खड़ी धनिया उखाड़ता किसान। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/मानीमऊ। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से गंगा और काली नदी उफनाकर कटरी के लोगाें को डराने लगी हैं। दोनों नदियों की बाढ़ से करीब 30 गांवों में 50 हजार से अधिक बीघा खड़ी फसल डूबकर बर्बाद हो गई है। कासिमपुर, बक्सीपुर्वा और गुलाबपुर्वा में लोगों के कंधों के बराबर पानी भर गया है। इससे पीड़ित गांव खाली करने लगे हैं। गृहस्थी के सामान के साथ मवेशियों को भी ले जा रहे हैं। गंगा और काली नदी के पानी ने करीब 20 गांवों को घेर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को गंगा नदी के जलस्तर में काफी बढ़ोतरी हुई। केंद्रीय जल आयोग की टीम के मुताबिक 125.700 सेंटीमीटर जलस्तर रिकार्ड किया गया है। पानी खतरे के निशान 125.970 से 27 सेंटीमीटर दूरी पर है। बक्सीपुर्वा, कासिमपुर और गुलाबपुर्वा, कटरी गंगपुर, कन्नौज कछोहा, दरियापुर चंदई, सलेमपुर रमई, चौधरियापुर कछोहा, कटरी फिरोजपुर, महावली, जलालपुर अमरा, कपूरपुर कटरी, तेरारागी, कटरी अमीनाबाद, कटरी डूगरपुर, दरियापुर पट्टी, गुगरापुर बांगर, सढ़ियापुर बांगर, मिश्रीपुर और बलीदादपुर के किनारे तक पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन

कासिमपुर, बक्सीपुर्वा और गुलाबपुर्वा के हालात बेहद खराब हैं। यहां ग्रामीणों के कंधों के बराबर पानी भर गया है। एडीएम गजेंद्र सिंह ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। फिलहाल खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने की संभावना नहीं है। राजस्व टीमें निगरानी कर रही हैं। बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed