फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ganga's water level reached near the danger mark

Kannauj News: खतरे के निशान के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर

Thu, 20 Jul 2023 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 20 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level reached near the danger mark
कन्नौज। नरौरा बांध से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। बुधवार की रात करीब 2.09 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर 125.090 मीटर दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान से महज 87 सेंटीमीटर दूर है। जबकि चेतावनी बिंदु 124.970 मीटर से पार हो चुका है।
विज्ञापन


गंगा का जलस्तर उफान मार रहा है। बृहस्पतिवार की शाम को गंगा का जलस्तर 125.090 दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर करीब 20 सेंटीमीटर बढ़ा है। इससे निचले इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। बढ़ रहा गंगा का जलस्तर प्रशासन के लिए मुसीबत बना हुआ है। नायब तहसीलदार विक्रम भूपेंद्र सिंह तटवर्ती गांवों का दौरा कर रहे है। इसके अलावा बाढ़ से निपटने के लिए बाढ़ चौकियां, गोताखोर, राजस्व टीम को अलर्ट पर रखा गया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि लगातार नरौरा बांध पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे करीब 20 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन



प्रशासन अलर्ट, राहत शिविर बनाया
नायब तहसीलदार ने बताया कि बाढ़ जैसे हालात से निपटने के लिए कासिमपुर गांव के सामने टेंट लगाकर शिविर बनाया गया है। इसके अलावा गंगपुर पंचायत भवन में भी ग्रामीणों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। सभी टीम अलर्ट मोड पर है। बाढ़ प्रभावित इलाकों पर टीमें लगातार नजर बनाए है। कहा कि गंगा का पानी कासिमपुर गांव के बाहर तक पहुंचा है। जलस्तर बढ़ने पर तत्काल ग्रामीणों को राहत शिविर में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






यह है गंगा के जलस्तर की स्थिति

-चेतावनी बिंदु 124.970 मीटर

-खतरे का निशान 125.960 मीटर

-हाई फ्लड स्तर 126.240 मीटर





पिछले चार दिनों में गंगा का जलस्तर

दिन जलस्तर
सोमवार 124.770 मीटर

मंगलवार 124.890 मीटर

बुधवार 125.010 मीटर

बृहस्पतिवार 125.090 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed