फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ganga's water level is 20 cm away from the warning point

Kannauj News: चेतावनी बिंदु से 20 सेंटीमीटर दूर है गंगा का जलस्तर

Tue, 18 Jul 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 18 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level is 20 cm away from the warning point
कन्नौज। गंगा के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार के मुकाबले जलस्तर और बढ़ा है। सोमवार को यह चेतावनी बिंदु से 20 सेंटीमीटर दूर रिकॉर्ड किया गया। लगतार बढ़ते जलस्तर से गंगा किनारे के इलाके के लोगों में धुकधुकी है। प्रशासन की ओर से सभी को अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से देश के उत्तरी इलाकों में हो रही जोरदार बारिश और वहां आई बाढ़ के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ा है। यह सहायक नदियों व बरसाती नदियों के बढ़े जलस्तर से गंगा का बहाव पहले के मुकाबले तेज हुआ है। पिछले दिनों नरौरा बांध से करीब एक लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर तेजी से बढ़ा है। हर रोज इसमें 15 से 20 सेंटीमीटर का इजाफा हो रहा है। रविवार को चेतावनी बिंदु से जलस्तर की दूरी 37 सेंटीमीटर थी, जो सोमवार को कम होकर 20 सेंटीमीटर ही रह गई है। रविवार को गंगा का जलस्तर 214.600 सेंटीमीटर दर्ज किया गया। जो चेतावनी बिंदु से महज 37 सेंटीमीटर दूर था, जबकि सोमवार को यह कम होकर 214.770 तक पहुंच गया। गंगा का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने गंगा किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। चेतावनी बिंदु के करीब होते जलस्तर ने गंगा किनारे के कासिमपुर, बक्शीपुरवा, कटरी-गंगपुर, कछोहा, दरियापुर चंदई गांव में रहने वालों की धुकधुकी बढ़ा दी है। हालांकि प्रशासनिक अमला लगातार नजर रखे हुए है। अफसरों की टीम संभावित प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करके ग्रामीणों को हर मदद का भरोसा दिला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed