फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ganga yaatra se laapata hua naavik, ganga mein doobane kee aashanka

गंगा यात्रा से लापता हुआ नाविक, गंगा में डूबने की आशंका

Sun, 02 Feb 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
ganga yaatra se laapata hua naavik, ganga mein doobane kee aashanka
लापता रामचंद्र की गंगा में तलाश करते गोताखोर। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। गंगा यात्रा के दौरान लापता युवक का पता नहीं चल सका। परिजनों ने गंगा में डूबने की आशंका जताई है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगा में तलाश कराई। युवक का पता नहीं चल सका। वहीं परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

गुरुवार को जिले में गंगा यात्रा आई थी। इस दौरान मेहंदीपुर गांव निवासी रामचंद्र (40) पुत्र बाबू लाल गंगा में नाव चला रहा था। तभी वह लापता हो गया। घर न पहुंचने पर परिजनों ने रात को उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह गंगा में उसकी नाव मिली। उस पर चप्पलें व कपड़े रखे मिले। इससे परिजनों ने गंगा में डूबने की आशंका जताई है। मामला बढ़ने पर शनिवार को सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने गोताखोरों की मदद से उसे गंगा में तलाश कराया। पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

लापता रामचंद्र की पत्नी मिथलेश ने बताया कि प्रशासन ने गंगा यात्र के दौरान निगरानी के लिए गांव के 16 गोताखोरों को गंगा में लगाया था। इसमें उसके पति भी शामिल थे। मेहंदी घाट चौकी प्रभारी सुशील कुमार दुबे ने बताया कि रामचंद्र की तलाश गोताखोरों की मदद की जा रही है। जल्द उसे ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed