फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ganga will cross the danger mark, alert in 22 villages

Kannauj News: खतरे के निशान से ऊपर जाएगी गंगा, 22 गांवों में अलर्ट

Fri, 22 Aug 2025 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ganga will cross the danger mark, alert in 22 villages
कन्नौज। पतित पावनी गंगा एक या दो दिन में खतरे के निशान को पार कर जाएगी। नरौरा बांध से फ्लशिंग के कारण लाखों क्यूसेक पानी एक साथ गुरुवार को छोड़ दिया। इससे आने वाले दिनों में गंगा के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। अधिशासी अभियंता नरौरा प्रखंड ने एक चेतावनी पत्र जिला प्रशासन को भेजा है। इसके बाद डीएम ने सभी अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। गंगा और काली नदी के किनारे बसे 22 गांवों में अलर्ट कर दिया गया है और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कई दिनों से गंगा व काली नदी उफान पर हैं। इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भारी तबाही मची है। अधिशासी अभियंता नरौरा खंड निचली गंगा नहर अलीगढ़ की ओर से 20 अगस्त को पत्र जारी किया गया है। बताया गया कि 21 अगस्त को बांध की फ्लशिंग से जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। इसके लिए जिला प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कहा है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि 21 अगस्त को नरौरा बैराज की फ्लशिंग की जा रही है। इसलिए एक-दो दिन में गंगा का जलस्तर बढ़ सकता है। नरौरा बांध के डाउनस्ट्रीम में होने के कारण जनपद में भी इसका असर देखने को मिल सकता है और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसके लिए तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया गया है, जिन्हें जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन

लोगों को नदी किनारे कृषि कार्य करने, पशु चराने, मछली पकड़ने व स्नानादि से रोका गया है। सिंचाई विभाग से संपर्क कर तालमेल बनाया गया है। स्थानीय लोगों को चेतावनी जारी कर सतर्क व सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए जागरूक किया गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों के नेतृत्व में कई टीमें गठित की गई हैं, जिससे आपदा के वक्त जन धन की हानि से बचाया जा सके। अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड सूर्यमणि सिंह का कहना है कि नरौरा बांध से जब तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अब बैराज की फ्लशिंग के कारण जलस्तर बढ़ सकता है, इसके लिए सभी तटवर्ती गांवों में अलर्ट किया गया है। जिला प्रशासन बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में किया गया अलर्ट
कासिमपुर, बख्शीपुरवा, मेहंदीपुर, गंगागंज, महमूदपुर बीजा, कटरी गंगपुर, गुमटिया, चौराचांदपुर, सलेमपुर ताराबांगर, चौधरियापुर बांगर, जुकइया, अड़ंगापुर, कन्नौज कछोहा, अलियापुर, डहलेपुर बांगर, तहसीपुर, कुसुमखोर, चियासर, मधवापुर, सिंहपुर, लालपुर, जलेसर।
----------
इस तरह बढ़ा गंगा का जलस्तर



तारीख जलस्तर
14.08.2025 125.790 मीटर

15.08.2025 125.860 मीटर
16.08.2025 125.910 मीटर

17.08.2025 125.900 मीटर
18.08.2025 125.910 मीटर
19.08.2025 125.880 मीटर
20.08.2025 125.870 मीटर
21.08.2025 125.780 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed