फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ganga mein nahin badha paanee, alart barakaraar

गंगा में नहीं बढ़ा पानी, अलर्ट बरकरार

Mon, 08 Feb 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
ganga mein nahin badha paanee, alart barakaraar
गंगा का नजारा। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/मानीमऊ। चमोली में जल प्रलय का असर यहां गंगा में फिलहाल नहीं दिखा। जलस्तर न बढ़ने से तटवर्ती इलाकों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं प्रशासन की ओर से अलर्ट अभी भी जारी है। अधिकारियों के मुताबिक कभी भी जलस्तर बढ़ सकता है। गंगा में मछुआरों और नाविकों के जाने पर रोक बरकरार है।
विज्ञापन

चमोली में ग्लेशियर गिरने से जल प्रलय के बाद नरौरा और टिहरी बांध से रविवार को पानी छोड़ा गया है। जिले में यह पानी सोमवार शाम तक पहुंचने की आशंका थी। इससे प्रशासन ने गंगा के तटवर्ती 20 गांव के लोगों को सचेत कर दिया था। गंगा में पानी कम होने से यह जिले तक नहीं पहुंचा। एसडीएम गौरव कुमार शुक्ला और सीओ शिव प्रताप सिंह ने गंगा किनारे बसे गांवों का दौरा कर लोगों को अलर्ट रहने की हिदायत दी। वहीं महादेवी गंगा घाट का दौरा किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि गंगा का जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है। लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं गंगा का जलस्तर न बढ़ने से किसानाें और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed