फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Gang misdeed with old age woman in Kannauj

शर्मनाक: कन्नौज में वृद्धा से दरिंदगी, हैवानों ने जबड़ा तोड़ा, नाजुक अंगों पर किया डंडाें से प्रहार

Fri, 14 May 2021 01:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 14 May 2021 01:25 PM IST
सार

दरिंदों ने बुजुर्ग महिला के साथ सारी हदें पार कर दीं। महिला के विराेध पर दरिंदों ने आंखें फोड़ दीं। हमले में गाल कट गए। दोनों आंखें सूज गईं। नाजुक अंग में डंडा का प्रयोग हुआ।

विज्ञापन
Gang misdeed with old age woman in Kannauj
जांच के लिए गांव पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज सदर कोतवाली के नेरा गांव में गुरुवार देर रात 70 साल की वृद्धा के साथ दिल दहला देने वाली घटना हुई। दरिंदे ने सोते समय वृद्धा के चेहरे पर ईंट, वजनी चीज और धारदार हथियार से कई वार किए। हमले में गाल कट गए। दोनों आंखें सूज गईं। नाजुक अंग में डंडा का प्रयोग हुआ। खून का रिसाव बंद न होने से वृद्धा को कानपुर (हैलट) रेफर कर दिया गया। यहां वह आईसीयू में है।

विज्ञापन


दरिंदे वारदात के बाद सोने का बाला व चांदी की तोड़ियां ले गए। परिवार लूट के चक्कर में वारदात होना बता रहा है। वहीं पुलिस इसे पारिवारिक या गांव की किसी रंजिश के नजरिये से भी देख रही है। घटनास्थल पर पहुंचकर एसपी प्रशांत वर्मा, सीओ शिव प्रताप सिंह व फोरेंसिक टीम ने छानबीन की है। मानीमऊ चौकी इलाके का नेरा गांव मुख्यालय से करीब दस किमी दूर है।
विज्ञापन

 

यहां रहने वाली लघुश्री उर्फ लौंगश्री (70) के पति सिपाही लाल की कई साल पहले मौत हो चुकी है। यह अपने बेटे संजय कटियार, बहू मनोरमा, पौत्र अंकित, पौत्री हर्षी, बेटी अनुराधा के साथ रहती हैं। बेटे संजय ने बताया कि वह पानी लगाने खेत में गए थे। मां मवेशी की निगरानी के लिए घर से करीब 100 मीटर दूर बने पशुबाड़ा में मच्छरदानी लगाकर चारपाई पर सोई थीं।

सुबह मच्छरदानी अस्त व्यस्त मिली। लौंगश्री खून से लथपथ पड़ी थीं। सांस चल रही थी। इससे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉ. वीके शुक्ला ने प्राथमिक इलाज किया। नाजुक अंग से खून का रिसाव बंद न होने की वजह से चंद मिनट बाद कानपुर (हैलट )के लिए रेफर कर दिया गया। हैलट में हालत नाजुक बनी हुई है। संजय ने बताया कि सुबह गांव के लोगों ने घटना की जानकारी दी।

इसके बाद सभी को वारदात का पता चला। परिजन किसी बाहरी रंजिश से इनकार कर रहे हैं। इन्होंने लूट के चक्कर में किसी शराबी या बदमाश के वारदात करने का शक जताया है। दोपहर में फोरेंसिक टीम ने अपने तरीके से सुराग खंगालने की कोशिश की। एसपी प्रशांत वर्मा का कहना है कि जांच में स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी। दोषी को पुलिस बख्शेगी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed