फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Gadora captured the GPL cricket tournament trophy

Kannauj News: जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रॉफी पर गदोरा का कब्जा

Sat, 07 Jun 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 07 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Gadora captured the GPL cricket tournament trophy
अमोलर। जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला शनिवार को गदोरा की टीम और ताहपुर की टीम के बीच खेला गया। इसमें रोमांचक मुकाबले में गदोरा ने ताहपुर को दो रन से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए तरुण को मैन ऑफ द सीरीज मिला।
विज्ञापन


ताहपुर के कप्तान अंकित ने टॉस जीतकर कर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गदोरा की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 133 रन बनाए। इसमें तरुण ने सात छक्के और तीन चौकों की मदद से 73 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं रितिक 22, श्याम पाल ने 10 रनों का योगदान दिया। अमित ने 31 पर चार, ऋषभ ने 25 पर तीन और डेविड ने 31 पर दो विकेट झटके। लल्लू ने 36 रन खर्च कर एक विकेट लिया।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी ताहपुर की टीम 12 ओवरों में पांच विकेट खोकर 131 रन बना पाई। इसमें विनय ने सात छक्के और तीन चौकों की मदद से 57 रन बनाए। अंकित ने 26 और आकाश ने 11 डेविड ने 10 रनों का योगदान दिया। 11.5 ओवरों पर 131 रन बने थे। आखिरी गेंद पर तीन रन बनाने थे। बल्लेबाजी कर रहे भूरा अंतिम गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में तरुण की गेंद पर बाउंड्री पर कैच आउट हो गए। रोशन ने तीन ओवर में 26 रन देकर तीन और तरुण ने 24 रन देकर दो विकेट लिए। गौरव ने 32 और रितिक 27 रन दिए, लेकिन एक भी विकेट लेने में सफल नहीं हुए। तरुण को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार तेजराम सविता ने दिया। अंपायरिंग अभय, चमन स्कोरिंग वरुण दीक्षित कमेंट्री रितिक पटेल ने की। इस दौरान संजीव, विकास अनुराग, नीलू, उमाशंकर बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed