फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   gaanv ke baahar ped par jhoolata mila kisaan ka shav

गांव के बाहर पेड़ पर झूलता मिला किसान का शव

Wed, 25 Dec 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
gaanv ke baahar ped par jhoolata mila kisaan ka shav
फोटो 33- राजू की फाइल फोटो।
विज्ञापन

फोटो 34- ग्रामीणों से जानकारी करते कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक।
गांव के बाहर पेड़ पर झूलता मिला किसान का शव
- परिजनों ने पड़ोसियों पर लगाया हत्या कर शव टांगने का आरोप
- गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुर रतनपुर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गुगरापुर। शाम से लापता किसान का शव गांव के बाहर पेड़ पर शव झूलता मिला। इससे सनसनी फैल गई। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या कर शव टांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।

गुरसहायगंज कोतवाली के मोहनपुर रतनपुर निवासी राजू (40) पुत्र छोटेलाल सक्सेना मंगलवार शाम को घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने तलाश शुरू की। पता नहीं लगा। बुधवार सुबह करीब नौ बजे खेत पर काम करने जा रहे किसानों ने गांव के बाहर आम के पेड़ पर राजू का शव झूलता देखा। मफलर के फंदे से गर्दन बंधी थी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी नागेंद्र कुमार पाठक पहुंच गए। उन्होंने छानबीन शुरू की। मृतक के छोटे भाई संजेश ने पड़ोसियों पर हत्या कर शव टांगने का आरोप लगाया है। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। शाम को राजू पर एक किशोरी ने अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाया था। इससे शर्मसार होकर आत्महत्या करने की आशंका है। मृतक की पत्नी अनीता पांच माह की गर्भवती है। चार बेटियां अंजलि, अंशिका, दिव्या और नभ्या हैं। राजू की मौत से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed