फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Furore again due to negligence of police, five injured

पुलिस की लापरवाही से फिर बवाल, पांच घायल

Sun, 30 May 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Furore again due to negligence of police, five injured
तालग्राम। ताहपुर में कूड़े के ढेर से उड़कर दरवाजे पर पहुंचे पत्तल के विवाद में शुक्रवार की रात दो पक्षों में लाठियां चलने से छह लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इससे शनिवार की रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की युवती पर हमला कर दिया। इससे दोनों पक्षों में फिर बवाल हो गया। दोनों तरफ से चार लोग घायल हुए। दो की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो वर्ग विशेष का मामला होने से गांव में तनाव है।
विज्ञापन

ताहपुर गांव निवासी बसंती देवी पत्नी मन्नीराम ने बताया कि भतीजी की 24 मई को धूमधाम से शादी हुई थी। पड़ोसी नफीस को यह सब खराब लगा। शुक्रवार को पत्तल उड़कर पड़ोसी के दरवाजे पर पहुंचने से झगड़ा हो गया। छह लोग घायल हुए। रविवार की रात बेटी सुनीता(17) दरवाजे पर बैठी थी।
विज्ञापन

इसी दौरान इरफान, अनवर, अवशाद, इलियास, जमील, शरीफ, रफीक, सोहेल ने मेरी बेटी पर हमला कर दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ की। इसमें मैं और बेटी घायल हो गईं। पति को भी चोटें लगीं। दूसरे पक्ष के रफीक ने वेदराम, मन्नीराम, पवन के खिलाफ इरफान, जमील को घायल करने की रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी से सुनीता और इरफान को रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि पहले ही दिन पुलिस ने कार्रवाई की होती तो दूसरे दिन यह घटना नहीं होती। सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। मन्नीराम, रफीक और शेर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed