{"_id":"c773d52451c7383476823967e2d914eb","slug":"front-kotedar-against-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत हरिहरपुर के राशन कोटेदार के खिलाफ गांव
विज्ञापन
की महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। कोटेदार द्वारा बरती जा रही
अनियमितताओं के खिलाफ खाद्य एवं रसद मंत्री को संबोधित ज्ञापन महिलाओं ने
एसडीएम को सौंपा।
हरिहरपुर के राशन कोटेदार द्वारा पात्रों की फर्जी सूची चस्पा करने और राशन वितरण में गड़बड़ी को लेकर पिछले दिनों गांव के लोगों ने तहसील पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई को अफसरों को पत्र सौंपा था, पर कोई कार्रवाई न होने पर शनिवार को एक बार फिर गांव की कई महिलाएं ग्रामीणों के साथ तहसील पहुंची।
ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर खाद्य एवं रसद मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद थे। ज्ञापन में सुशीला त्रिपाठी, खुशबू देवी, शिखा देवी, सुशीला देवी, पुष्पा देवी, मुन्नी देवी, सावित्री देवी, राजेश्वरी, रामलली, सियादुलारी, सिद्धश्री, शीतला देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।