फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   From today, the time has come to ask forgiveness from Allah for sins.

Kannauj News: आज से अल्लाह से गुनाहों की माफी मांगने का दौर

Sun, 01 Mar 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
From today, the time has come to ask forgiveness from Allah for sins.
तालग्राम। रमजान माह के दसवें रोजे के साथ पहला अशरा यानी रहमत का दौर समाप्त हो गया है। शनिवार सूरज डूबते ही इफ्तार के साथ रोजेदारों ने जमकर दुआएं कीं। पहला अशरा रहमत का माना गया है। रविवार को ग्यारहवें रोजे से दूसरा अशरा शुरू होगा, जिसे मगफिरत यानी गुनाहों की माफी का दौर कहा जाता है।
विज्ञापन



गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें


कस्बा के हाजी इरशाद अली का कहना है कि रमजान में तीन असरे हैं। पहला रहमत है। दूसरे असरे में रोजेदार अपने छोटे-बड़े गुनाहों की तौबा करते हैं और अल्लाह से माफी मांगते हैं। इस दौर में की गई इबादत और सच्चे दिल से की गई दुआओं को अल्लाह कबूल करते हैं।
विज्ञापन



शिक्षक कमर हुसैन ने बताया कि मगफिरत के असरे में गुनाहों की माफी के लिए तौबा करनी चाहिए। अल्लाह से अपनी गलतियों के लिए सच्चे दिल से दुआ करें। गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें। कुरआन की तिलावत करें और इबादत में अधिक समय दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed