फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   From Kannauj to Auraiya, only the support of illegal vehicles

Kannauj News: कन्नौज से औरैया तक डग्गामार वाहनों का ही सहारा

Sat, 26 Jul 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
From Kannauj to Auraiya, only the support of illegal vehicles
तिर्वा। औरैया जाने वाले यात्रियों के लिए दो से तीन रोडवेज बसें ही चलती हैं। ऐसे में यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। कई बार व्यापारी नेताओं व आम लोगों ने इस मार्ग पर रोडवेज बसों को बढ़ाने की मांग की, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कन्नौज से औरैया जाने वाले यात्रियों के लिए परिवहन की बड़ी समस्या है। लंबे समय से इस मार्ग पर निजी बसों का संचालन पूरी तरह ठप है। पूर्व में करीब 30 निजी बसें औरैया तक संचालित होती थीं, लेकिन अब इनका संचालन पूरी तरह से बंद है। 24 घंटे में मात्र दो से तीन रोडवेज बसें ही इस मार्ग पर चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पर्याप्त परिवहन साधन न होने के कारण यात्री अब डग्गामार वाहनों का सहारा लेने को मजबूर हैं। यह वाहन न तो निर्धारित किराया लेते हैं और न ही यात्रियों की सुरक्षा का ख्याल रखते हैं। इससे आमजन, छात्र, नौकरीपेशा लोग और व्यापारी रोजाना परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और व्यापारियों द्वारा कई बार इस रूट पर रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की जा चुकी है लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। इससे साफ है कि प्रशासन की अनदेखी यात्रियों की तकलीफें और बढ़ा रही है। तिर्वा स्थित रोडवेज बस स्टॉप की स्थिति भी बदहाल है। यात्रियों के बैठने तक की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। न तो शेड है न पीने के पानी की सुविधा और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम हैं। यह स्टॉप अब निजी वाहनों का केंद्र बन चुका है, जिससे यात्रियों को और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
बोले व्यापारी
फोटो :20: गोविंद गुप्ता। संवाद
दवा व्यापारी गोविंद गुप्ता का कहना है कि अगर इस रूट पर रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाई जाए तो न सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।


-----------
फोटो :21: हरिओम गुप्ता। संवाद
व्यापारी हरिओम गुप्ता ने कहा कि रोडवेज बस स्टॉप की जर्जर स्थिति को लेकर कई बार प्रशासन से मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यात्रियों को यहां काफी परेशानी होती है।


------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed