फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Friend had murdered the Divyang after committing misdeeds

Kannauj Murder: दिव्यांग की कुकर्म के बाद निर्मम हत्या, बचपन के दोस्त ने दिया था वारदात को अंजाम

Tue, 28 Mar 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 28 Mar 2023 11:41 PM IST
सार

पुलिस ने कुंअरपुर बनवारी की पुलिया के पास से लुक्का को पकड़ा, तो उसने पूरी कहानी बयां कर दी। उसने बताया कि वह अक्सर प्राइवेट को बीड़ी पिलाकर उसके साथ कुकर्म करता था।

विज्ञापन
Friend had murdered the Divyang after committing misdeeds
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर खास के दिव्यांग युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा मंगलवार को किया। पुलिस के मुताबिक मानसिक रूप से बीमार दिव्यांग की हत्या बचपन के दोस्त ने की थी। हत्या से पहले उसके साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन

इसके बाद सिर पर ईंट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया है। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर खास निवासी देवेंद्र कुमार उर्फ प्राइवेट शर्मा का शव रविवार को गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास मिला था।
विज्ञापन

पुलिस ने जब दोस्तों के बारे में जानकारी जुटाई, तो उसके बचपन के दोस्त सुधीर बाथम उर्फ लुक्का की जानकारी हुई। पुलिस ने कुंअरपुर बनवारी की पुलिया के पास से लुक्का को पकड़ा, तो उसने पूरी कहानी बयां कर दी। उसने बताया कि वह अक्सर प्राइवेट को बीड़ी पिलाकर उसके साथ कुकर्म करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की रात को भी उसने उसके साथ कुकर्म किया और फिर उससे छुटकारा पाने के लिए सिर पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी। ईंट से हमले के दौरान देवेंद्र के मुंह से काफी चीखें निकलीं, लेकिन पास में बज रहे लाउडस्पीकर के शोर में चीखें दब गईं।

पुलिस ने हत्यारोपी लुक्का के खिलाफ हत्या के अलावा अप्राकृतिक संबंध बनाने की धारा में बढ़ोतरी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह ने बताया कि हत्यारोपी लुक्का को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया गया है।

वरीक्षा वाले दिन ही दिया हत्याकांड को अंजाम
देवेंद्र व हत्यारोपी लुक्का के बीच पिछले कुछ महीनों से गहरी दोस्ती थी। हत्यारोपी लुक्का शातिर व आवारा किस्म का है। वह बीड़ी पिलाकर विक्षिप्त दिव्यांग से कुकर्म करता था। 25 मार्च को हत्यारोपी लुक्का की वरीक्षा हुई थी। वरीक्षा के दौरान ही देवेंद्र घर पहुंच गया और बीड़ी पिलाकर कुकर्म करने को कहने लगा।

पुलिस ने पकड़ा, तो उगल दी पूरी कहानी
पुलिस ने जैसे ही हत्यारोपी लुक्का को पकड़ा, तो वह बुरी तरह से घबरा गया। वह सिलसिलेवार पुलिस को पूरी कहानी बताने लगा। उसने हत्याकांड की वजह भी पुलिस के सामने रख दी। लुक्का को इस बात का डर था कि कहीं देवेंद्र से दोस्ती में उसकी शादी न टूट जाए।

एक माह बाद जानी थी बरात
हत्यारोपी लुक्का की शादी कानपुर में तय हुई थी। 25 मार्च को उसकी वरीक्षा हुई थी और 28 अप्रैल को बरात जानी थी। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि शादी होने से पहले ही लुक्का का असली चेहरा सामने आ गया, जिससे एक लड़की की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed