फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Free seeds of gram, pea and lentil will be available

चना, मटर व मसूर का मिलेगा नि:शुल्क बीज

Mon, 01 Sep 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Free seeds of gram, pea and lentil will be available
कन्नौज/तालग्राम। दलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से किसानों को निशुल्क बीज दिया जाएगा। इसके लिए रबी 2025-26 में किसानों को दलहनी फसल में चना, मटर और मसूर बीज की निशुल्क मिनी किट दी जाएगी। एक सितंबर यानी सोमवार से किसान ऑनलाइन आवेदन कर बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि रबी 2025-26 में दलहनी फसलें चना 16 किलोग्राम, मटर 20 किलोग्राम एवं मसूर आठ किलोग्राम बीज के मिनीकिट कृषकों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक किसान को कृषि दर्शन-2 पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि एक से बुकिंग शुरू होगी जो 25 सितंबर तक चलेगी। एक किसान को केवल एक ही दलहनी फसल का मिनीकिट प्राप्त कर सकेगा। कृषि विभाग में पंजीकृत किसान ही मिनीकिट के लिए बुकिंग आवेदन कर सकेंगे। जिले में लक्ष्य से अधिक आवेदन होने पर लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी से डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से किया जाएगा। सभी कृषकों से अपील की है कि समय से अपना आवेदन बुकिंग अवश्य करे एवं इस योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed