फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Four new wards will be started in the medical college

Kannauj News: मेडिकल कॉलेज में शुरू होंगे चार नए वार्ड

Sat, 14 Jun 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Four new wards will be started in the medical college
तिर्वा। डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। लंबे समय से नर्सों की कमी के चलते बंद पड़े वार्डों को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत कॉलेज प्रशासन ने 50 संविदा नर्सों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन



प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति से कॉलेज में कार्यरत नर्सों की संख्या अब 113 हो गई है। कुल स्वीकृत पद 363 हैं। नर्सों की नई तैनाती के बाद आपातकालीन विभाग के प्रथम तल पर स्थित चार अतिरिक्त वार्डों को जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कॉलेज में प्रतिदिन औसतन 350 से 410 मरीजों की संख्या पहुंच रही है। इस कारण पहले से संचालित वार्डों में दबाव है। नए वार्ड शुरू होने से मरीजों को बेहतर इलाज के साथ बेड की भी पर्याप्त सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed