फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Four crore rupees are owed to 500 beneficiaries.

Kannauj News: 500 लाभार्थियों पर चार करोड़ रुपये बकाया

Sat, 17 Jan 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Four crore rupees are owed to 500 beneficiaries.
कन्नौज। चार करोड़ रुपये की वसूली के लिए समाज कल्याण विभाग ने एक नई समाधान योजना शुरू की गई है। यह राशि 500 लाभार्थियों पर बकाया है जिन्होंने वर्ष 2015 से पहले विभिन्न योजनाओं के तहत विभाग से ऋण लिया था। कई नोटिस जारी होने के बावजूद, लाभार्थी बकाया राशि जमा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि विभाग ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के तहत चल रही अनविनि, स्वत: रोजगार और महिला समृद्धि जैसी योजनाओं के तहत ऋण प्राप्तकर्ताओं के लिए नवीन एकमुश्त समाधान योजना लागू की है। यह योजना 1 जनवरी से 31 मार्च तक प्रभावी रहेगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लाभार्थियों को बकाया ऋण चुकाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत, ऋण प्राप्तकर्ताओं से ऋण स्वीकृति की तिथि से अधिकतम 36 से 60 महीने तक का साधारण ब्याज ही लिया जाएगा। शेष अवधि का संपूर्ण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज और दंड ब्याज माफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह सुविधा उन लाभार्थियों के लिए है जो 31 मार्च तक कार्यालय में अपनी देय ऋण राशि जमा कर देते हैं। विभाग द्वारा लाभार्थियों को नियमित रूप से नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिनमें से 100 लोगों को प्रति माह नोटिस जारी किए जाते हैं। इसके बावजूद, कई लाभार्थी जवाब नहीं दे रहे हैं। इस योजना से उम्मीद है कि अधिक से अधिक लाभार्थी बकाया राशि का भुगतान करेंगे और विभाग को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed