फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Former block chief Nawab's henchmen, Virat Maurya and Surjeet Yadav, have been arrested.

Kannauj News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब के गुर्गे विराट मौर्य और सुरजीत यादव गिरफ्तार

Sun, 04 Jan 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Former block chief Nawab's henchmen, Virat Maurya and Surjeet Yadav, have been arrested.
कन्नौज। दो साल पहले हुए भट्ठा लूट कांड में शामिल पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के दो गुर्गों को शनिवार की देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक अन्य गुर्गे के घर पुलिस ने दबिश दी पर वह भागने में सफल हो गया। पुलिस ने उसके घर का डीवीआर जब्त कर लिया है। इस मामले में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि तीन अभी भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ शहर के मोहल्ला यूसुफपुर भगवान में दबिश देकर विराट मौर्य को उठा लिया। इसके बाद इसी मोहल्ले में शिवम दुबे उर्फ सोमू के घर दबिश दी पर वह तब तक भाग चुका था। पुलिस ने उसके घर में लगा सीसीटीवी का डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) जब्त कर लिया और अपने साथ ले गई। पुलिस ने रामपुर मजरे गांव में एक ट्यूबवेल पर दबिश देकर सुरजीत यादव को भी दबोच लिया। दोनों आरोपियों को पकड़कर कोतवाली लाई और उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन

सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी भट्ठा लूट कांड में आरोपी हैं। इन लोगों ने मुख्य आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव और उसके भाई नीलू यादव के साथ वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित ने इन लोगों के भय के कारण दो साल बाद घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई।तब से इनकी तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में नवाब सिंह यादव बांदा जिले की मंडलीय कारागार में बंद है, जबकि साक्ष्य मिटाने के आरोप में उसका भाई नीलू यादव कौशांबी जिला कारागार में बंद है। दोनों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। भट्ठा लूट कांड मामले में अभी अड़ंगापुर निवासी सचिन यादव, रामपुर मजरे निवासी प्रदीप यादव, कुतलूपुर मकरंदनगर निवासी शिवम दुबे उर्फ सोमू फरार चल रहे हैं। सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष2023 में ईंट भट्ठे पर हुआ था तांडव
नवाब सिंह यादव के मौसेरे भाई सौरभ यादव के पुत्र विशाल यादव ने सदर कोतवाली में दो साल बाद प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 19 नवंबर 2023 को नवाब और नीलू ने अपने गुर्गों के साथ देवधरापुर स्थित उनके भट्ठे पर कब्जा कर लिया। इन लोगों ने डेढ़ लाख रुपये की नकदी समेत 15 लाख का सामान लूट लिया। चाचा विपिन यादव की बाइक लूट ले हुए। रसूख के चलते उनकी प्राथमिकी नहीं दर्ज होने दी। जब नवाब और नीलू दुष्कर्म और गैंगस्टर में गिरफ्तार हुए, तब उसने हिम्मत कर प्राथमिकी दर्ज कराई।



एक आरोपी की पत्नी ने की थी एसपी से शिकायत
नवाब सिंह यादव और नीलू का दाहिना हाथ माना जाने वाला एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी एसपी दफ्तर में चक्कर लगाते देखी गई है। बताया गया कि उसने एसपी से मिलकर शिकायत की थी और पुलिस को घटना में संलिप्त होने के कुछ साक्ष्य भी दिए थे। इसी आधार पर पुलिस ने उसके घर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस की चकमा देकर फरार हो गया। अब नवाब सिंह के साथ उसके गुर्गों पर भी शिकंजा कसने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed