{"_id":"660703a17d0db063c70349a8","slug":"forgery-for-possession-report-on-four-including-secretary-kannauj-news-c-214-1-knj1005-111280-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कब्जे के लिए की जालसाजी, सचिव समेत चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कब्जे के लिए की जालसाजी, सचिव समेत चार पर रिपोर्ट
Fri, 29 Mar 2024 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। जमीन पर कब्जे के लिए जालसाजी मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें तत्कालीन सचिव समेत चार का नाम शामिल है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शरीफापुर निवासी रामदर्शनी कटियार ने न्यायालय में दिए शिकायती पत्र में कहा कि ग्राम चौकी मुस्तफाबाद में उनकी भूमि है। जिसका बैनामा नौ सितंबर 2004 को मंजूरानी से कराया था। जमीन में गांव के अनिल कुमार ने हिस्सा बताते हुए एसडीएम न्यायालय में वाद दाखिल किया था। इसका कोर्ट ने निस्तारण करा दिया था। रामजी कटियार, रामू कटियार, राम रतन उर्फ छुन्ना और गंगघरापुर के तत्कालीन सचिव दिनेश यादव के साथ मिलकर अनिल का कोर्ट निस्तारण से पहले का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। इस मामले में तत्कालीन सचिव ने आरोपियों की कब्जा करने में पूरी मदद की। आरोपी जमीन पर लगातार कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने जब इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो प्रार्थिनी ने न्यायालय की शरण ली। कोतवाल दिग्विजय सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।