फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Forcibly removed encroachers

अतिक्रमणकारियों को बलपूर्वक हटाया

Tue, 16 Feb 2016 12:15 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 16 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Forcibly removed encroachers

सोमवार को कोतवाली पुलिस ने अतिक्रमणकारियों की जमकर खबर ली। फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को पुलिस ने बल पूर्वक हटवा दिया।

विज्ञापन


कस्बा में अतिक्रमण से अक्सर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं और राहगीरों को होने वाली परेशानी को देखते हुए एसपी दिनेश कुमार पी के निर्देश पर सोमवार को कोतवाल संतोष व्यास, कस्बा चौकी प्रभारी राजा सिंह परिहार ने भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। स्थानीय तिराहा से शुरू हुआ अभियान जीटी रोड से पूर्वी रेलवे क्रासिंग तक चला।

नाली से आगे फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को पुलिस ने हटवा दिया। इसको लेकर लोगों में हड़कंप मचा रहा। वहीं व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राजेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कौशल ने पुलिस अधिकारियों से मांग की कि समय-समय पर पुलिस अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसती रहे, ताकि वह फिर से अतिक्रमण न कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed