फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   For the lease, sometimes the wife was made mother-in-law and sometimes mother

Kannauj News: पट्टे के लिए पत्नी को सास तो कभी बनाया मां

Thu, 29 May 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
For the lease, sometimes the wife was made mother-in-law and sometimes mother
कन्नौज। जालसाजी कर ग्राम समाज की 15 बीघा भूमि हड़पने की नीयत से ग्राम प्रधान पिता-पुत्र ने अजीबो-गरीब खेल खेला। पहले प्रधान पिता ने पुत्रवधू को समधन दर्शाते हुए पट्टा आवंटित कर दिया। अब वर्तमान प्रधान मां बताकर नाम दुरुस्ती करवाना चाहता है।
विज्ञापन

सदर तहसील के ग्राम माछा के तत्कालीन ग्राम प्रधान गेंदनलाल यादव ने पुत्र महेशचंद्र यादव की पत्नी को महेशचंद्र यादव के ससुर मैकूलाल की पत्नी दर्शाकर माछा ग्रामसभा की खाता संख्या 155 में 15 बीघा भूमि का कृषि पट्टा आवंटित कर दिया। इसकी हस्तांतरण रिपोर्ट तैयार हो गई। अब कंप्यूटराइज्ड खतौनी में अंकन शेष है। इसके बाद वर्तमान प्रधान महेशचंद्र यादव ने अपनी रिपोर्ट में मुन्नी देवी को गेंदनलाल की पत्नी बता दिया। इस तरह वर्तमान ग्राम प्रधान ने अपनी पत्नी को कभी सास तो कभी मां बताया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लेखपाल व सर्वे कानूनगो ने 18 सितंबर-2019 की जांच आख्या रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा है कि मुन्नी देवी नाम की कोई महिला ग्राम माछा में नहीं रहती है। अब देखना यह है कि उक्त फर्जीवाड़े की जांच होती है या इसमें भी कोई खेल है। हालांकि, ग्राम प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों में असंतोष है। ग्रामीणों आरोप है कि माछा ग्राम पंचायत का प्रधान महेश बेहद शातिर है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट आदि के करीब 15 से अधिक मुकदमे लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान महेशचंद्र यादव का कहना है कि जमीन से संबंधित कोई भी वाद दायर नहीं किया गया है। कोई फर्जी तरीके से उन्हें फंसाना चाहता है। इस बारे में अधिकारियों से मिलकर जानकारी करेंगे। एसडीएम सदर नवनीता रॉय का कहना है कि पट्टा काफी पुराना है। इसकी जांच की जा रही है। कंप्यूटराइज्ड खतौनी में अंकन तभी होगा, जब पट्टाधारक सामने होगा। यदि फर्जी पट्टा होगा तो उसे निरस्त कर ग्राम समाज में जमीन को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed