{"_id":"64c01122c48474929103e8a4","slug":"for-not-getting-three-lakh-rupees-the-wife-was-thrown-out-of-the-house-along-with-the-children-kannauj-news-c-214-1-knj1003-984-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तीन लाख रुपये न मिलने पर पत्नी को बच्चों समेत घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तीन लाख रुपये न मिलने पर पत्नी को बच्चों समेत घर से निकाला
Tue, 25 Jul 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। अतिरिक्त दहेज में तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को बच्चों समेत घर से निकाल दिया। विवाहिता ससुराल रहने के लिए गई तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हरदोई जनपद के मल्लावां थाना क्षेत्र के रतेपुरवा गांव निवासी कांती देवी ने सदर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2011 में राजापुरवा गांव निवासी श्यामू के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। मां व भाई दान दहेज दिया था। शादी के बाद पति, ससुर गोविंद, सास शिववती, ननद नीलम व देवर रामतीर्थ अतिरिक्त दहेज में तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करने लगे। इसी दौरान उसने दो बेटा व एक पुत्री को जन्म दिया। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहे। जान से मारने की धमकी देने पर भाई ने डेढ़ लाख रुपये दे दिए। इसके बावजूद ससुरालीजन तीन लाख रुपये की मांग अड़े रहे। एक साल पहले पति ने मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकाल दिया। कई बार वह ससुराल गई, लेकिन उसको घर में घुसने नहीं दिया। कहा कि 24 जुलाई को वह भाई के साथ ससुराल पहुंची। बिना डेढ़ लाख रुपये के घर में घुसने नहीं दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया।