फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman dies during treatment in Lucknow a month after childbirth.

Kannauj News: प्रसव के एक माह बाद लखनऊ में महिला की इलाज के दौरान मौत

Fri, 25 Sep 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman dies during treatment in Lucknow a month after childbirth.
हसेरन। नादेमऊ चौकी क्षेत्र के रायपुर गांव में प्रसव के एक माह बाद लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत शुक्रवार को हो गई। शव आते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पति ने सौरिख के एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


ग्राम रायपुर निवासी बबलू ने बताया कि 23 अगस्त की रात दो बजे प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी राखी (26) को सौरिख स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि वहां राखी का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल से उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बेहतर इलाज के लिए वह राखी को लखनऊ स्थित निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा था। 24 सितंबर की रात 10 बजे इलाज के दौरान राखी की मौत हो गई। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने की खुशी को नहीं नसीब हो पाई मां की गोद
राखी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वह अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गईं। बच्चों में तमन्ना (6), साजन (3), पल्लवी (2) के अलावा एक महीने की खुशी है। नन्हीं खुशी को मां की गोद भी नसीब नहीं हो पाई। उसके अलावा चार बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed