{"_id":"6ae6319e7ebc07de2e09c821","slug":"food-department-conducts-raids-to-ensure-purity-of-sweets-collects-three-samples-kannauj-news-c-214-1-knj1008-158628-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शुद्ध मिठाई के लिए खाद्य विभाग का छापा, तीन नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शुद्ध मिठाई के लिए खाद्य विभाग का छापा, तीन नमूने भरे
विज्ञापन
कन्नौज। दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सदर तहसील में चेकिंग अभियान चलाया गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने बाजारों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान घमईचामऊ के न्यू खान किराना स्टोर से खुले सरसों तेल और खुली सोनपापड़ी तथा जलालपुर पनवारा के मानस मिष्ठान भंडार से दूध की बर्फी का नमूना संदेह के आधार पर संग्रहित किया गया। तीनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
रिपोर्ट आने के बाद अधोमानक मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मंडियों में मिलावटी मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। मकरंदनगर में सात, सरायमीरा में 12 और हरदोई रोड गंगा घाट पर छह सहित 32 खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा की जानकारी दी गई। मिठाई विक्रेताओं को बिक्री के लिए रखी मिठाइयों पर निर्माण तिथि और उपयोग की अंतिम तिथि अनिवार्य रूप से अंकित करने के निर्देश दिए गए। सीएफएसओ ने व्यापारियों और आम जनता को रंगीन, मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों के हानिकारक प्रभाव और स्थानीय परीक्षण की विधियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि त्योहार तक अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि लोगों को शुद्ध और गुणवत्तापरक खाद्य सामग्री मिल सके।