{"_id":"da8c5c6d52288424703986c49f7be57f","slug":"fog-creeping-vehicle-appeared-grew-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से रेंगते नजर आए वाहन, बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से रेंगते नजर आए वाहन, बढ़ी ठंड
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 15 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
मौसम का मिजाज ठंडा होने लगा है। वहीं कोहरा भी अपना
विज्ञापन
दायरा बढ़ाने लगा है। सोमवार की सुबह कोहरे की चादर ने सड़कों भी ढक लिया।
रोडवेज बसें समेत अन्य वाहन रेंगते हुए चलते नजर आए। वहीं सुबह के वक्त गलन
भी रही। इस कारण लोग स्वेटर व जैकेट पहनकर ठंड से बचाव करते दिखे।
सर्दी से सुबह के वक्त सरायमीरा, मकरंदनगर, बड़ा बाजार, पीतल मंडी, लाखन चौराहा समेत अन्य बाजारों में सन्नाटे का माहौल रहा। वहीं चाय, समोसा व पकौड़ी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रोज की तुलना में अधिक रही। सूर्यदेव भी बादलों के बीच बार-बार छुपते व निकलते रहे। सुबह 11 बजे धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।