फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Five thousand population waiting for water

Kannauj News: पानी इंतजार में पांच हजार की आबादी

Mon, 22 May 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 22 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Five thousand population waiting for water
तालग्राम। विकास खंड तालग्राम ग्राम पंंचायत नैपालपुर में हर घर नल से जल पहुंचाने की कवायद फिलहाल ठंडे बस्ते में है। तीन माह से पानी की टंकी के निर्माण के साथ ही पाइप लाइन बिछाने का कार्य ठपहै। इसके चलते ही 1100 घरों में रहने वाली पांच हजार की आबादी को इस गर्मी में भी ओवरहेड टैंक के माध्यम से नल से जल पाने का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं 62 हैंडपंपों में 40 खराब हैं। मई की गर्मी में लोगों के हलक सूख रहे हैं।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत नैपालपुर में हर घर तक पाइप लाइन के जरिए पेयजल की सप्लाई सुनिश्चित कराने की कवायद बीते साल भर से चल रही है। पंचायत के मजरा ककराह में पानी की टंकी बनाने के लिए बोरिंग की गई। बाउंड्रीवॉल भी अधूरी है। बीते तीन माह से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। कामकाज को लेकर कार्यदायी संस्था के स्तर पर बरती जा रही सुस्ती क्षेत्रीय लोगों पर भारी पड़ रही है। इसके चलते ही इस गर्मी में घरों तक पाइप लाइन से पानी आने की उम्मीद संजोए ग्रामीणों में अब मायूस छाने लगी है। ग्रामीण संतोष कुमार वर्मा, रामसिंह, जीत सिंह, रितेश, संजय अतुल आदि ने बताया कि पंचायत में 62 इंडिया मार्का हैंडपंप लगे रहे। जिसमें ऊंचाई पर बसे गांव नैपालपुर में लगे सभी सात हैंड पंप खराब है जबकि पहलपुर्वा, ककराह, चचियापुर में करीब 65 फीसदी हैंडपंप खराब है। ग्रामीणों का आरोप है प्रधान और सचिव पानी की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने ब्लॉक समाधान दिवस पर बीडीओ से शिकायत कर खराब हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है। ग्राम पंचायत अधिकारी बृजेश कुमार का कहना है कि बजट नहीं है, इससे हैंडपंप सही नहीं कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो:16-खुदी पड़ी गांव की सड़क । संवाद
सड़कों में पाइप लाइन बिछाने का अधूरा कार्य भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। गावों में पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क अभी तक दुरुस्त नहीं कराई गई है। खुदाई कार्य के चलते गावों में कई जगहों पर सड़कों का हालत बदहाल देखी जा सकती है। इससे राहगीरों को आवागमन में भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। तिर्वा तालग्राम मार्ग को जोड़ने वाले नैपालपुर गांव की दोनों खडंजा और सीमेंट मार्ग पर निकला मुश्किल है। आए दिन हादसे हो रहे हैं।
-------------------------
एडीओ बोले, खराब हैंडपंप का होगा सर्वे
एडीओ पंचायत रविप्रताप सिंह का कहना है कि जल निगम के अधिकारियों से पानी की टंकी का निर्माण की जानकारी की जाएगी। किस कारण काम रुका है। खराब हैंड पंपों के सर्वे के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। हैंडपंपों को जल्द रिबोर और ठीक कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed