फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Five injured in road accidents

सड़क हादसों में पांच लोग घायल

Thu, 29 Jan 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Thu, 29 Jan 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Five injured in road accidents
जीटी रोड पर गांगूपुर असारी कोल्डस्टोरेज के निकट अनियंत्रित ट्रक एक लोडर से टकराने के बाद कार से जा भिड़ा। इससे कार सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भरती कराया। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


कानपुर शहर के चमनगंज मुहल्ला निवासी शमशुद्दीन (40) पुत्र रफीउद्दीन कार लेकर सौरिख एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार गांगूपुर के निकट पहुंची, तभी सामने से जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने पहले लोडर में टक्कर मारी।
विज्ञापन


इसके बाद बचाव करते समय कार से जा टकराया। इस दुर्घटना में शमशुददीन के अलावा आयशा (32) पत्नी शमशुद्दीन व फिरदौस फातमा (34) पत्नी सैयद सोएब अली निवासी जल संस्थान बेनाझाबर कानपुर घायल हो गई। दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घायलों को कार से बाहर निकालकर उन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भरती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर तिर्वा के निकट दो ट्रकों के बीच हुई भिड़ंत की एक अन्य मार्ग दुर्घटना में पप्पू (45) पुत्र अजीराम निवासी शमशाबाद थाना रिफायनरी मथुरा व सुनहरी (25) पुत्र हरिश्चंद्र घायल हो गई। इन घायलों को भी जिला अस्पताल में भरती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed