फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Five feeders were out of power for 10 hours.

Kannauj News: पांच फीडरों की बत्ती 10 घंटे बत्ती गुल

Mon, 10 Feb 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Five feeders were out of power for 10 hours.
कन्नौज। आइसोलेटर मरम्मत के चलते रविवार को पांच फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रही। सुबह सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक सप्लाई बंद रहने के निर्धारित समय के बाद भी न आने पर उपभोक्ता परेशान रहे। उपभोक्ताओं को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बंद हो गए। शाम 7:20 बजे बत्ती आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


शहर के मकरंदनगर स्थित पॉवर हाउस में दो दिनों से आइसोलेटर मरम्मत का कार्य चल रहा है। पॉवर हाउस से जुड़े अकबरपुर सरायघाघ, बेहरिन, मानपुर, ठठिया और तिर्वा के फीडरों की बिजली सप्लाई बंद कर मरम्मत का कार्य किया गया। बिजली सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक न आने की विभाग ने जानकारी भी दी थी। इस दौरान मरम्मत का कार्य समय से नहीं हो सका। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह नौ गई बत्ती शाम 07.20 बजे आई। उपभोक्ताओं को पीने के पानी तक के लिए परेशान रहना पड़ा। अधिशासी अभियंता मगन सिंह ने बताया कि आइसोलेटर मरम्मत के कार्य में समय लगने के कारण दिक्कत हुई।
विज्ञापन


शाम ढलते ही घरों में हो गया अंधेरा
बिजली न आने के कारण शाम ढलते ही घरों में अंधेरा छा गया। अंधेरा होने के कारण उपभोक्ता परेशान रहे। छात्रों को भी पढ़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed