{"_id":"6980fce452c4580ca7065886","slug":"five-days-after-the-robbery-the-robbers-still-remain-at-large-kannauj-news-c-214-1-knj1006-144133-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लूट मामले में पांच दिन बाद भी लुटेरे पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लूट मामले में पांच दिन बाद भी लुटेरे पुलिस की पकड़ से दूर
विज्ञापन
तालग्राम। क्षेत्र के बिरौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय विद्यालय के पास 28 जनवरी को ऑटो लूट के मामले में लुटेरे पांच दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। तमंचा के बल पर बदमाश लहंगा-चुनरी से भरा ऑटो लूट ले गए थे। पुलिस ने छिबरामऊ के खोजीपुर के पास दूसरे दिन ऑटो बरामद कर लिया था। एसओजी, सर्विलांस समेत पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में दबिशें दे रही हैं।
कस्बा मोहल्ला गढ़ी गोखर निवासी शमीम ऑटो से फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज अंतर्गत गांव भोजपुर और गुरसहायगंज क्षेत्र के व्यापारियों का माल लेकर तालग्राम जा रहा था। बाइक सवार बदमाशों ने चालक को कट्टा दिखाकर बंधक बनाया और ऑटो छीनकर भाग गए थे। लूटे गए माल की कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद व्यापारियों में खासा आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं पुलिस लुटेरों के संभावित ठिकानों और पुराने अपराधियों की कुंडली खंगाल रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस लूटकांड में जरदोजी व्यवसाय से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका हो सकती है। लोगों का कहना है कि इतना कीमती और खास किस्म का माल सामान्य तौर पर कहीं भी नहीं खपाया जा सकता बल्कि इस व्यवसाय से जुड़े लोग ही इसकी बिक्री और ठिकानों की बेहतर जानकारी रखते हैं। थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। जल्द ही लूटकांड का खुलासा किया जाएगा।