फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Five acres of wheat turned to ashes due to electric spark

Kannauj News: बिजली की चिंगारी से पांच बीघा गेंहू राख

Wed, 23 Apr 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Five acres of wheat turned to ashes due to electric spark
ठठिया। हाईटेंशन लाइन से गिरी चिंगारी से मंगलवार को पांच बीघा गेहूं राख हो गया। राजस्व टीम ने मौके पर जाकर नुकसान का आंकलन किया। थाना क्षेत्र के टिकोरियन पुर्वा गांव निवासी गोलू यादव के एक बीघा खेत में गेंहू खड़ा थी। सुबह खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से गिरी चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते खेत में खड़ी फसल राख हो गई। सूचना के बाद भी दमकल की टीम समय से वहां नहीं पहुंची। वहीं, दोपहर को मोहब्बतपुर गांव निवासी आफाक के चार बीघा खेत में खड़ी गेंहू में भी हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने कुछ देर में ही उग्र रूप धारण कर लिया। आग से चार बीघा गेहूं राख में तब्दील कर दिया। आसपास के लोगों ने नाली खोदकर अपनी-अपनी फसल बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू किया। तहसीलदार अवनीश सिंह ने बताया कि घटना को लेकर रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। ताकि किसानों की फसल बर्बाद होने पर मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed