फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Five accused of stone pelting on police team sent to jail

Kannauj News: पुलिस टीम पर पथराव के पांच आरोपी भेजे गए जेल

Mon, 15 May 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 15 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Five accused of stone pelting on police team sent to jail
सौरिख। निकाय चुनाव के बाद हार-जीत की बात पर प्रत्याशियों के दो पक्ष आपस में टकरा गए थे। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी इन लोगों ने पथराव किया था। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। यहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मामला शनिवार की रात का है। सौरिख कस्बे के कांशीराम कॉलोनी में प्रत्याशियों की हार-जीत की बात पर दो पक्षों में गाली-गलौज के साथ जमकर मारपीट हुई थी। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी झगड़ा कर रहे लोगों ने पथराव किया था। पुलिस पर हुए हमले के बाद दरोगा बलवंत सिंह ने दिनेश गुप्ता, अंकित, प्रिंस, बबलू, सोनू, रामासरे, सागर व अभिषेक के अलावा 10 से 15 अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सोमवार को प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, दरोगा प्रदीप कुमार सिंह, ईशपाल सिंह, सुशील कुमार ने पुलिस टीमों के साथ अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर रामआसरे गुप्ता, सागर गुप्ता, अंशुल गुप्ता व प्रियांशू गुप्ता निवासी कांशीराम को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस पार्टी पर हमले के अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed