{"_id":"68e2bb56e7f38a4806024d7c","slug":"fireworks-worth-rs-5-lakh-recovered-from-dcm-kannauj-news-c-214-1-knj1007-138294-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डीसीएम से पांच लाख की आतिशबाजी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डीसीएम से पांच लाख की आतिशबाजी बरामद
विज्ञापन
खड़िनी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने शनिवार रात को गश्त के दौरान संदिग्ध डीसीएम को रोका। तलाशी में डीसीएम से पांच लाख की आतिशबाजी बरामद हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी है।
सौरिख पुलिस सुरक्षा को लेकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गश्त कर रही थी। उसी समय लखनऊ की ओर जा रही संदिग्ध डीसीएम को रोका। चालक ने डीसीएम को भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। डीसीएम को पूरी तरह तिरपाल से पैक किया गया था। खुलवाने पर भारी मात्रा में आतिशबाजी के गत्ते भरे हुए थे। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मैनपुरी के थाना करहल के ग्राम नगला अतरौन व आतिशबाजी मालिक ने उन्नाव के बांगरमऊ निवासी मोहम्मद हसीन बताया।
पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर खड़िनी चौकी पर खड़ी करवा दिया। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि डीसीएम में लदी आतिशबाजी की कीमत पांच लाख रुपये है। चालक व मालिक के खिलाफ आतिशबाजी की खरीद के कोई भी अभिलेख नहीं थे। चोरी छुपे बिक्री के लिए आतिशबाजी ले जाई जा रही थी। दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।