{"_id":"68f29d96d4e08a1ce30c323a","slug":"firecracker-market-will-be-set-up-on-the-banks-of-kakrai-pond-kannauj-news-c-214-1-knj1005-138873-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ककराई तालाब के किनारे सजेगा पटाखा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ककराई तालाब के किनारे सजेगा पटाखा बाजार
विज्ञापन
छिबरामऊ। दीपावली पर आतिशबाजी खरीदने के लिए लोगों को सौरिख रोड स्थित ककराई तालाब जाना पड़ेगा। प्रशासन ने तालाब के किनारे पटाखा बाजार लगवाने की तैयारी शुरू कर दी हैं। शनिवार से लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर में भारतीय शिक्षा सदन इंटर काॅलेज के खेल मैदान, कसावा के रामलीला मैदान में, प्रेमपुर में माधौनगर जाने वाले मार्ग पर पटाखा बाजार लगेगा। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र गुरसहायगंज में मुरादगंज क्राॅसिंग से मझपुर्वा जाने वाले मार्ग पर, सरायप्रयाग में मेला बाजार में पटाखे की दुकानें लगेंगी। सौरिख में रामलीला मैदान, भाउलपुर में मुखड़ा रोड के पास, खड़िनी में हसेरन रोड पर, सकरावा में रामलीला मैदान, थाना तालग्राम में रामलीला मैदान, ताहपुर में अशोक गंगवार मेमोरियल इंटर काॅलेज के सामने खाली पड़े मैदान में व विशुनगढ़ में रामलीला मैदान में मिलेंगे।
एसडीएम ने बताया कि पटाखा बिक्री के लिए तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से अस्थायी लाइसेंस बनवाने के लिए 250 लोगों ने आवेदन किए हैं। बता दें कि पिछले साल भी प्रशासन ने आतिशबाजी बाजार को सजाने के लिए ककराई तालाब ही चिह्नित किया गया था, लेकिन पाटखा विक्रेताओं के विरोध पर इस बाजार को कैरदा रोड से तहसील जाने वाली सड़क पर खाली पड़े खेत में सजवाया गया था।